वे कौन है?
Poet: Parth Kalani
वे जो चाहते है प्रेम का गला घोंट देना
वे जो चाहते है प्रेम को मार देना, नष्ट कर देना
वे जो चाहते है प्रेम को प्राचीन बना देना
वे कौन है?
वे जो चाहते है प्रेम को अनुमोदित करना
वे जो चाहते है मेरे प्रेम में मेरे माँ और बाप को सम्मिलित करना
वे जिनके कारण प्रेम निजी नहीं सार्वजनिक है
वे कौन है?
वे जिनको प्रेम के न होने से होगा अत्याधिक मुनाफा
वे जो स्त्री की स्वतंत्रता से होते है सबसे अधिक आहत, हताश
वे जिनकी आज्ञा की पालन का दिया जाता है उसे उपदेश
मैं जानता हूँ के तुम जानते हो वे कौन है
वे जो लगाने चले है प्रेम विवाहों पर प्रतिबंध
वे जिनका मानना है नारी का है समाज में एक पूर्व-निर्धारित 'धर्म'
वे जो लड़कियों से लड़कों के कमरों में घुसने पर मांगते है 'आई. डी.'